नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलुआही के एक घर से एक दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा और 23 गोली बरामद – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बलुआही के एक घर से एक दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा और 23 गोली बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की सूचना पर पहुंची खगड़िया पुलिस ने बलुआही में छापेमारी कर की कार्रवाई

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया जिले के बलुआही स्थित वार्ड संख्या- 31 में डॉक्टर यादव के घर से खगड़िया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद की। इस छापेमारी में एक दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा और 23 जिंदा कारतूस पाए गए। पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के दिशा-निर्देशों के तहत अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, खगड़िया थाना पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि इस मामले में खगड़िया थाना में कांड दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। इस छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। छापेमारी में परि. डीएसपी सह थानाध्यक्ष, अनुपेश नारायण, एसआई अरुण कुमार, नीरज कुमार ठाकुर, तनवीर अहमद खां, रोबिन कुमार दास, सीमा कुमारी व अन्य शामिल थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now