प्रेमलता क्रिकेट टूर्नामेंट: पहले दिन चांदपुर और हरिणमार दियरा की शानदार जीत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खेलकूद : गोगरी राष्ट्रीय इंटर विद्यालय मैदान में प्रेमलता क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो लीग मैच
केबीआई| खगड़िया
जिले के गोगरी राष्ट्रीय इंटर विद्यालय मैदान में प्रेमलता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में गोगरी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और चांदपुर के टीम के सामने 112 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी चांदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट खोकर 113 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। चांदपुर के सौरव ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। दूसरा लीग मैच में हरिणमार दियारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महेशखूंट के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा। महेशखूंट की टीम दबाव में आ गई और मात्र 12 ओवर में 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हरिणमार दियारा के कप्तान निखिल ने 44 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी 1 विकेट लिया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कमेंट्री सारजन कुमार ने की, जबकि स्कोरिंग का कार्यभार संजू पटेल, विकास पटेल, और गौरव कुमार ने संभाला। अंपायरिंग की जिम्मेदारी सुशांत राजपूत, अमित मेक्सवेल, और विशाल कुमार ने निभाई। इस टूर्नामेंट का आयोजन साजन कुमार सुमन ने किया, जिसमें मैथिली-अंगिका के प्रसिद्ध गीतकार सोनू सिंह प्रजापति विशेष आकर्षण रहे। आयोजक मंडली ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला चरण और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


