नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में रेलवे परियोजनाओं पर उठाई महत्वपूर्ण मांगे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में रेलवे परियोजनाओं पर उठाई महत्वपूर्ण मांगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : हसनपुर-बिथान रेल खंड पर परिचालन शुरू करने और नई रेल लाइनों की परियोजनाओं को गति देने का अनुरोध

केबीआई| खगड़िया

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रेलवे (संशोधन) विधेयक 2024 पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव लोकसभा में प्रस्तुत किए। सांसद वर्मा ने अपने क्षेत्र की रेलवे परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए हसनपुर-बिथान रेल खंड पर ट्रेन परिचालन जल्द शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इस खंड पर 28 मार्च 2023 को ट्रायल और निरीक्षण हो चुका है, लेकिन 20 महीने बाद भी ट्रेन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। साथ ही, उन्होंने हसनपुर-सकरी नई रेल लाइन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस 76 किलोमीटर परियोजना का पहला चरण, हसनपुर से बिथान, पूरा हो चुका है। अब इस खंड पर ट्रेन सेवा शुरू करानी चाहिए। उन्होंने विथान से कुशेश्वर स्थान रेलवे लाइन के अधूरे कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने की अपील की। सांसद ने खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेलखंड पर पटरी बिछाने के कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द चालू करने की मांग की। उन्होंने इसे स्वर्गीय रामविलास पासवान का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए सरकार से अतिरिक्त बजट आवंटित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, सांसद वर्मा ने अलौली-खगड़िया रेल खंड पर भी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की माँग की, ताकि आमजन का जिला मुख्यालय से संपर्क और सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांगे पूरी होंगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now