नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की राहत के लिए लोकसभा में गूंजा रिंग बांध निर्माण का मुद्दा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

किसानों की राहत के लिए लोकसभा में गूंजा रिंग बांध निर्माण का मुद्दा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग: खगड़िया के किसानों के लिए सांसद दिनेशचंद्र यादव ने की 35 किलोमीटर रिंग बांध निर्माण की मांग

बाढ़ से लाखों एकड़ जमीन और किसानों की फसल बचाने की सराहनीय पहल

केबीआई| खगड़िया

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के इदमादी क्षेत्र के किसानों को हर साल बाढ़ के कहर से बचाने के लिए सांसद दिनेशचंद्र यादव ने लोकसभा में 35 किलोमीटर लंबे रिंग बांध निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से अपील की कि इदमादी से बारुण होते हुए मधेपुरा जिले के कपसिया (आलमनगर प्रखंड) से विजय घाट (नवगछिया) तक रिंग बांध का निर्माण कराया जाए। सांसद यादव ने बताया कि कोशी नदी के उत्तरी किनारे रिंग बांध के अभाव में हर साल बाढ़ का पानी लाखों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लेता है। इसके कारण किसानों की फसल नष्ट हो जाती है और उन्हें अपने मवेशियों सहित अन्यत्र शरण लेनी पड़ती है। इस आपदा के कारण किसानों को भुखमरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मांग ने क्षेत्रीय किसानों में उम्मीद जगाई है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द ही हो सकता है।

 

पहले से मौजूद है 22 किलोमीटर रिंग बांध

उन्होंने जानकारी दी कि खगड़िया जिले के डुमरी घाट पुल से इदमादी बारुण तक 22 किलोमीटर रिंग बांध पहले से बना हुआ है। लेकिन शेष 35 किलोमीटर क्षेत्र में बांध नहीं होने के कारण हर साल किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। यदि इस बांध का निर्माण किया जाए तो हजारों किसानों को राहत मिलेगी और उनकी फसल और जीवन सुरक्षित हो सकेगा।

 

केंद्र सरकार से की विशेष पहल की मांग

लोकसभा के नियम 377 के तहत इस विषय को उठाते हुए सांसद यादव ने कहा कि यह जनहित का मामला है और सरकार को इसे प्राथमिकता देनी चाहिए। रिंग बांध का निर्माण खगड़िया, मधेपुरा और भागलपुर जिले के लाखों किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now