नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले के हर घर में हो शतरंज का बोर्ड और गोटी : यशवंत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जिले के हर घर में हो शतरंज का बोर्ड और गोटी : यशवंत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : शतरंज खेल से बनता है नशा मुक्त समाज और बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ता है जोर, जीडी एकेडमी में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

केबीआई| खगड़िया 

जिले के मानसी नगर पंचायत स्थित जीडी एकेडमी में शनिवार को नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के बैनर तले छात्रों को निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने किया। इस मौके पर यशवंत ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए शतरंज को बच्चों के मानसिक विकास और बुरी आदतों से बचाने का एक कारगर उपाय बताया। यशवंत ने कहा कि आजकल बच्चों में मोबाइल की लत गंभीर समस्या बन चुकी है, जो न केवल उनके मानसिक विकास में बाधक है बल्कि उनकी आंखों की रोशनी को भी प्रभावित कर रही है। मोबाइल पर दिखने वाली अनावश्यक और नकारात्मक सामग्री बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल सकती है। इसके समाधान के रूप में शतरंज को अपनाने की जरूरत है, क्योंकि यह न केवल एक खेल है बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और कौशल विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि शतरंज से एकाग्रता, संयम, समय पालन, गणितीय कौशल, और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा, यह खेल युवा पीढ़ी को अपराध और नशे की दुनिया से दूर रखने में भी सहायक हो सकता है। यशवंत ने जिले के हर घर में शतरंज का बोर्ड और गोटी रखने की अपील की। शतरंज प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी नंदकिशोर रजक, विशिष्ट अतिथि वेदिक प्रवक्ता सह अधिवक्ता डॉ. कमल किशोर यादव, शिक्षक विश्वंभर प्रसाद यादव, रामविनय यादव और देवशरण यादव ने भी बच्चों को खेल की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाजसेवा में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों ने शतरंज के प्रारंभिक पाठों का अभ्यास किया और खेल में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्रशिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now