नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरी की घटनाओं से राजाजान क्षेत्र में दहशत, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहा सवाल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

चोरी की घटनाओं से राजाजान क्षेत्र में दहशत, पुलिस की सक्रियता पर उठ रहा सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : गोदाम से 109 बोरी अनाज और व्यवसाई की स्कॉर्पियो चोरी, पीड़ितों ने की न्याय की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया
खगड़िया जिले के मानसी क्षेत्र के राजाजान में बैक टू बैक हुई दो चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। ताजा घटनाओं में सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत यादव और व्यवसाई बबलू यादव को निशाना बनाया गया है। बीते दिनों चुकती निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत यादव के एनएच-31 किनारे स्थित गोदाम से अज्ञात चोरों ने 109 बोरी अनाज चुरा लिया। इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरान हैं। सुशांत यादव ने मानसी थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए जांच जारी है। अज्ञात चोरों ने दूसरा निशाना राजाजान गांव निवासी व्यवसाई बबलू यादव को बनाया। बबलू यादव का स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR34P0008) मंगलवार की अहले सुबह चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात गाड़ी दरवाजे में सामने खड़ी थी, लेकिन मंगलवार सुबह वह गायब पाई गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मुंह ढके हुए व्यक्ति को रात 2:26 बजे स्कॉर्पियो ले जाते हुए देखा गया। उक्त चोर चार पहिया वाहन से आया था। मामले में बबलू यादव ने मंगलवार को मानसी थाना में शिकायत दर्ज कराई और आमजन से भी गाड़ी की बरामदगी में मदद करने की अपील की है। उन्होंने गाड़ी मिलने पर उचित इनाम देने का वादा किया है।

जल्द ही दोनों मामलों का किया जाएगा खुलासा
मामले में मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की शिकायत मिली है। पुलिस गहन जांच कर रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से मानसी क्षेत्र के लोग भय और असुरक्षा की भावना में हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यह देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इन मामलों को सुलझा पाती है और क्षेत्र में फिर से सुरक्षा का माहौल बना पाती है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now