नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवजोत सिंह सिमी बनीं बीएमपी-8 की नई कमांडेंट, आशीष भारती को नियुक्त किया गया बेगूसराय का डीआईजी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

नवजोत सिंह सिमी बनीं बीएमपी-8 की नई कमांडेंट, आशीष भारती को नियुक्त किया गया बेगूसराय का डीआईजी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तबादला : बेगूसराय में प्रशासनिक बदलाव, तेजतर्रार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आमिर जावेद और विकास कुमार का हुआ तबादला

नन्दकिशोर दास| बेगूसराय 

बेगूसराय में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. नवजोत सिंह सिमी को बीएमपी-8 का नया कमांडेंट बनाया गया है। वह 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और अपने तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। डॉ. सिमी के पति तुषार सिंगला, जो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बीएमपी-8 के पूर्व कमांडेंट आमिर जावेद का तबादला कर उन्हें एसपी कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग अपराध अनुसंधान, पटना बनाया गया है। इसके साथ ही, बेगूसराय के नए डीआईजी के रूप में आशीष भारती को नियुक्त किया गया है। वह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पहले गया जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। वहीं, वर्तमान डीआईजी विकास कुमार को डीआईजी विशेष निगरानी इकाई बिहार, पटना स्थानांतरित किया गया है। इन बदलावों से बेगूसराय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इन अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली से विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार होने की संभावना है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now