नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजद एवं लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष को मातृ शोक  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राजद एवं लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष को मातृ शोक 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शोक : नेक्टर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 85 वर्षीय शकुंतला देवी ने ली अंतिम सांस, परिवार और शुभचिंतकों में शोक

केबीआई| खगड़िया 

पूर्व नगर सभापति सह राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव की मां शकुंतला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष से अधिक उम्र की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उनका इलाज जिले के नेक्टर हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही मंगलवार की अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार को सुनते ही बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहा है। शकुंतला देवी अपने जीवन में सादगी और ममता की प्रतिमूर्ति के रूप में जानी जाती थीं। परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी उनका गहरा प्रभाव था। उनके निधन से स्थानीय समुदाय ने एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व खो दिया है। परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंगेर घाट में किया जा रहा है। अंतिम विदाई में सैकड़ों की संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय लोग शामिल हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now