नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में जिप के स्टॉल धारकों पर मंडराया रोजी-रोटी का संकट – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में जिप के स्टॉल धारकों पर मंडराया रोजी-रोटी का संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दोहरीकरण में जिप का स्टॉल बन रहा रोड़ा: SH-95 के निर्माण के लिए खाली कराए जाएंगे स्टॉल, दुकानदारों की बढ़ी चिंता

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया 
SH-95 के दोहरीकरण कार्य के तहत मानसी बाजार स्थित जिला परिषद के 63 स्टॉलों को खाली कराने का आदेश दिया गया है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी अभिषेक पलासिया ने नोटिस जारी कर स्टॉल धारकों को जल्द से जल्द स्टॉल खाली करने का निर्देश दिया है। इस नोटिस से स्टॉल धारकों के बीच हड़कंप मच गया है। डीडीसी ने बताया कि अंचल अधिकारी, मानसी और पीआईयू-खगड़िया के पत्रों के अनुसार, मानसी बाजार स्थित जिला परिषद की भूमि SH-95 के एलायनमेंट में आ रही है। इसके चलते निर्माण कार्य के लिए इन स्टॉलों को हटाना अनिवार्य है। स्टॉल धारकों का कहना है कि वर्षों से इन स्टॉलों में दुकानदारी कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। स्टॉल खाली कराने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए कोई ठोस योजना अब तक नहीं बनाई गई है। एक दुकानदार ने कहा, “हम कहां जाएंगे? हमारे पास इन स्टॉलों के अलावा कोई और जगह नहीं है। प्रशासन को पहले हमारी पुनर्व्यवस्था करनी चाहिए।”

 

किराए पर दुकान चलाने वाले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

मानसी बाजार के स्टॉलों में कई ऐसे दुकानदार हैं जिनके नाम से स्टॉल अलॉट नहीं हैं। ये लोग दूसरे व्यक्तियों के नाम पर अलॉट स्टॉल को किराए पर लेकर दुकान चला रहे हैं। इन दुकानदारों ने एडवांस के तौर पर बड़ी रकम चुकाई है, कईयों ने तो अपनी निजी से संपत्ति समझकर दुकानदार से लाखों रुपए लेकर स्टॉल बेच दी है। स्टॉल खाली कराने के बाद इन दुकानदारों और स्टॉल मालिकों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे कई लोग आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित होंगे।

 

दुकानदारों की मांग: पुनर्व्यवस्था की जाए

दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्टॉल खाली कराने से पहले उनकी रोजी-रोटी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

 

प्रशासन से उम्मीदें और आने वाली चुनौतियां

प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दुकानदारों की पुनर्व्यवस्था को लेकर है। अगर समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो मानसी बाजार में सामाजिक और आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही SH-95 का निर्माण कार्य भी प्रभावित रह सकता है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now