नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विजय कुमार यादव (पूर्व मुखिया) मेमोरियल फूटबाल टूर्नामेंट सोमवार से आरंभ – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

विजय कुमार यादव (पूर्व मुखिया) मेमोरियल फूटबाल टूर्नामेंट सोमवार से आरंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्पोर्ट्स : प्रतियोगिता में नेपाल, बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड की टीम होगी शामिल

केबीआई| खगड़िया 

रेलवे मैदान मानसी में आज से खुटिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के 17वीं पुण्यतिथि पर भव्य फूटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में नेपाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की टीम हिस्सा लेगी। उक्त बातें हिरोज क्लब मानसी के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव ने रेलवे मैदान मानसी में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि विजय कुमार यादव के पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश बनाम झारखंड के बीच मुकाबला होगा। 7 जनवरी को पश्चिम बंगाल बनाम नेपाल के बीच खेला जाएगा और 8 जनवरी को दोनों दिन के विजेता बने टीम के साथ फाईनल भिड़ंत होना है। वहीं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सह बिहार पैनल के रेफरी शंकर कुमार सिंह ने बताया कि विजय कुमार यादव एक अच्छे फुटबॉलर रहे हैं। वे अपने जीवनकाल में देश के कई हिस्सों में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर फुटबॉल जगत में अपनी पहचान बनाने का काम किये थे। खिलाड़ी रहते हुए भी उन्होंने खेल के लिए अहम योगदान देने का काम किया था।

 

खिलाड़ी का अपने बेटा से अधिक ख्याल रखते थे विजय बाबू: आनंद गुप्ता

हिरोज क्लब मानसी के पूर्व खिलाड़ी रहे आनंद गुप्ता ने कहा कि स्व. विजय कुमार यादव ने हिरोज क्लब मानसी को अपने नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम किये थे वह अद्वितीय रहा है। खिलाड़ी को वह अपने पुत्र से भी ज्यादा ख्याल रखते थे। कोई भी खिलाड़ी या उनके परिजनों पर जब जब कोई विकट संकट आया तो विजय बाबू संकट के घड़ी में परिवार के अभिभावक के रुप में खड़े होकट संकट का निदान भी किया करते थे।

 

अच्छे विचार के बल पर खुटिया पंचायत के मुखिया बने विजय यादव

हिरोज क्लब मानसी के खिलाड़ी रहे शिक्षक नितिन कुमार, पप्पू रजक, एएसआई रफीक आलम ने बताया कि विजय कुमार यादव काफी स्वच्छ विचार के व्यक्तित्व वाले शख्शियत थे। वे आम इंसान और खास इंसान में कभी कोई भेदभाव नहीं रखते थे। हर व्यक्ति के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहा करते थे। लोगों का मदद करना उनके दिनचर्या में शामिल था। इसी विचार के बल पर विजय बाबू वर्ष 2001 में प्रथम मुखिया चुने गए थे। जबकि चुनावी मैदान में उनके सामने कई धनबल और बाहुबल वाले लोग खड़े थे लेकिन लोगों ने विजय बाबू के विचार के सामने सबको नकारते हुए उन्हें मुखिया के रुप में चुनने का काम किया। मुखिया बनने के बाद विजय यादव ने बिना किसी भेदभाव के पंचायत का समुचित विकास करने का भी काम किये थे। इस प्रेस वार्ता में हिरोज क्लब के खिलाफ सह बीएमपी देवानंद पासवान, पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव, युवा शक्ति मानसी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now