नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में अपराधियों का तांडव, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में अपराधियों का तांडव, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनदहाड़े आतंक : रंगदारी नहीं देने पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला, नकदी और जेवर लूटने का आरोप 

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े रंगदारी नहीं देने पर दो भाइयों पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उनसे 5000 रुपए नकद और सोने की चकती लूट ली गई। घटना खुटिया वार्ड-10 में हुई, जहां रौशन कुमार और उनके भाई भूषण कुमार पर तीन आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया। पीड़ित रौशन ने पुलिस को दिए गए आवेदन बताया है कि 4 जनवरी 2025 को दिन में लगभग 11 बजे, भूषण कुमार टिफिन लेने जा रहे थे, तभी भगवती स्थान के पास तीन युवकों ने उन्हें रोककर रंगदारी मांगी। आरोपियों की पहचान रोहन कुमार, राणा कुमार, और रविश कुमार के रूप में बताया, जो खुटिया वार्ड-9 के निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने आगे बताया कि जब भूषण ने रंगदारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। भूषण ने अपने भाई रौशन कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। रौशन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी चाकू और डैगर से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपी फरार हो गए। घायल रौशन और भूषण को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रौशन कुमार ने मानसी थाने में आवेदन देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जबकि पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now