छात्र जद(यू0) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह का भव्य स्वागत, जद(यू0) जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्वागत समारोह: जद(यू0) जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सिद्धांत सिंह के योगदान की सराहना की, पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार जताया भरोसा
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया स्थित जद(यू0) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में छात्र जद(यू0) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिद्धांत उर्फ छोटू सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू0) जिलाध्यक्ष श्री बबलू कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर छात्र जद(यू0) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिद्धांत सिंह को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने संबोधन में कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष राधे श्याम ने सिद्धांत सिंह को छात्र जद(यू0) के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। सिद्धांत सिंह पार्टी के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन और समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने तीसरी बार उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।” कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सिद्धांत सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, सौरभ कुमार, नितीश कुमार, रंजन कुमार, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार समेत अन्य कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जद(यू0) जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जद(यू0) के जिलाध्यक्ष के रूप में सिद्धांत सिंह की नियुक्ति से खगड़िया जिले में पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पार्टी की मजबूती और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


