नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस पर फायरिंग करने वाले एवं हत्या कांड के दो कुख्यात अपराधी लोडेड हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पुलिस पर फायरिंग करने वाले एवं हत्या कांड के दो कुख्यात अपराधी लोडेड हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : बेलदौर पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराधियों ने सुपारी लेकर हत्या की बात भी स्वीकारा

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या कांड में वांछित दो खतरनाक अपराधियों, पिंटू कुमार उर्फ पिंटू सिंह और मनीष पटेल, को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से 1 लोडेड रिवॉल्वर, 2 लोडेड देसी कट्टे, 20 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 2 मोबाइल फोन और 1 बाइक बरामद की गई। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर 2024 को ग्राम सठमा में गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बेलदौर थाना कांड संख्या-371/24 के तहत दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर की थी फायरिंग

एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सशस्त्र टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार में ले लिया। हालांकि, इस दौरान एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में रोड ठेकेदार पवन राय की सुपारी लेकर हत्या की थी।

गिरफ्तार अपराधियों का परिचय और आपराधिक इतिहास

1. पिंटू कुमार उर्फ पिंटू सिंह

पिता: बलराम सिंह

निवासी: मोहद्दीपुर बासा, थाना- बेलदौर, जिला- खगड़िया।

आपराधिक इतिहास:

आलमनगर थाना कांड संख्या-213/19 (धारा-302/34 भा.द.वि., 27 आम्स एक्ट)

बिहारीगंज थाना कांड संख्या-347/19 (धारा-399/402 भा.द.वि., 25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम)

बेलदौर थाना कांड संख्या-371/24

पुरैनी थाना कांड संख्या-233/24

 

2. मनीष पटेल

पिता: ढोरी मेहता उर्फ रघुनंदन मंडल

निवासी: कपस्या, थाना- रतवारा, जिला- मधेपुरा।

आपराधिक इतिहास:

आलमनगर थाना कांड संख्या-137/17 (धारा-394 भा.द.वि.)

रतवारा थाना कांड संख्या-110/18 (धारा-25(1-बी)ए, 26 आम्स एक्ट)

रतवारा थाना कांड संख्या-209/18 (धारा-302/201/120(बी)/34)

बरामदगी सामग्री

1 लोडेड रिवॉल्वर, 2 लोडेड देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 2 मोबाइल फोन और 1 बाइक।

 

फरार अपराधी के गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

“अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।” राकेश कुमार, एसपी खगड़िया। 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now