नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : बछौता पंचायत के मां भगवती रिसॉर्ट मैदान में विभिन्न जिलों की टीमों ने लिया भाग

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया प्रखंड अंतर्गत बछौता पंचायत स्थित मां भगवती रिसॉर्ट के बगल मैदान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सहरसा, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर और पटना सहित कई जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक पूनम देवी यादव द्वारा किया गया। पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर अपने संबोधन में कहा कि खेल-कूद बच्चों और बच्चियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक है। उन्होंने युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसा प्रयास भविष्य में जारी रहेगा। समस्तीपुर और खगड़िया की महिला कबड्डी टीमों ने आयोजन में हिस्सा लेते हुए अपनी खुशी जाहिर की और पूनम देवी यादव के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे ही प्रोत्साहन मिलते रहे तो हम बिहार ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे।” आयोजनकर्ताओं में गुलाम खान, मोंटी कुमार, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, और रमाशंकर कुमार ने पूर्व विधायक की उपस्थिति को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलती है, जिससे समाज में जागरूकता फैलती है। आर्किटेक्ट साम्ब वीर यादव ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now