नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलुआही में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बलुआही में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : शैल विधापीठ स्कूल में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का अंतिम दिन

केबीआई| खगड़िया 

बलुआही स्थित एनएच-31 के शैल विधापीठ स्कूल में चल रहे श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का आज भव्य समापन हुआ। यह महायज्ञ 25 जनवरी से प्रारंभ होकर नौ दिनों तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समापन दिवस पर हवन, पूजन, दान और पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वनांचल पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज के द्वारा किया गया। कथा के साथ ही वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। हर दिन कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस महायज्ञ के मुख्य जजमान बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के कार्यकारी निदेशक संतोष कुमार सिन्हा थे। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत बड़े भाई स्व. संजय कुमार सिन्हा द्वारा निर्मित भगवान भोलेनाथ के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह आयोजन किया गया।

स्वामी दीनदयाल जी महाराज ने इस महायज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा,
“अति रुद्र महायज्ञ भगवान शिव की परम भक्ति का एक रूप है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा और कल्याण का संचार करता है। भगवान शिव सर्वशक्तिमान हैं और उनकी उपासना से विश्व शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।”

लोक कल्याण और विश्व शांति के लिए आयोजन

मुख्य आयोजक संतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि यह रुद्र महायज्ञ विश्व शांति, मानव कल्याण और समृद्धि के लिए किया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 2 फरवरी को हवन, पूजन, दान और पूर्णाहुति के साथ इस दिव्य आयोजन की पूर्णता हुई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सफल आयोजन में इनका योगदान

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगों का विशेष सहयोग रहा:

  • पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं राजद जिलाध्यक्ष – मनोहर कुमार यादव
  • राजद जिला मीडिया प्रभारी – रणवीर कुमार
  • पूर्व वार्ड पार्षद एवं लोजपा आर जिलाध्यक्ष – शिवराज यादव
  • अन्य सहयोगी – संटू सिन्हा, बिपिन साह, गगन सिन्हा, मोनू सिन्हा, धर्मवीर सहनी, कुंजबिहारी पासवान, मुकेश कुमार एवं समस्त बलुआहीवासी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now