नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैनिक लाइन होटल में आप सब की आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सैनिक लाइन होटल में आप सब की आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वागत : सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया सम्मान, पार्टी की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

केबीआई|खगड़िया

भागलपुर जाने के क्रम में शनिवार को आप सब की आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीरामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का खगड़िया के सैनिक लाइन होटल में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से लादकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव बिशन सिंह बिट्टू, महिला नेत्री जयंती पटेल सहित अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “आरसीपी सिंह जिंदाबाद”, “आशा पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए।

 

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

इस मौके पर बेलदौर विधानसभा प्रभारी विकास सिंह पटेल, अलौली विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह पटेल, सुबेदार सुरेश सिंह, कैप्टन दीपक कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव दीपक कुमार, बिपिन चंद्रवंशी, राजा स्वर्णकार, गुड्डी शर्मा, संजय सिंह पटेल, आकाश सिंह, राजीव सदा, सानु कुमार, ललन कुमार, रूमाली कुमार, स्वामीनंद सिंह, गगन कुमार, सुध यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा पार्टी का उद्देश्य गरीब, पिछड़े, किसान, मजदूर और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और जनता के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद सिंह पटेल ने कहा कि खगड़िया में आशा पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now