नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में CPI-M और CPI का जोरदार प्रदर्शन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में CPI-M और CPI का जोरदार प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदर्शन : “बदलो सरकार, बचाओ बिहार” अभियान के तहत समाहरणालय का किया घेराव

केबीआई|खगड़िया

CPI-M और CPI के राज्यव्यापी आह्वान पर “बदलो सरकार, बचाओ बिहार” अभियान के तहत खगड़िया में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर स्मारपत्र सौंपा। सुबह 10 बजे से ही जेएनकेटी इंटर कॉलेज मैदान में CPI-M और CPI के हजारों कार्यकर्ता लाल झंडा लिए जुटने लगे। दोपहर 1 बजे विशाल जुलूस निकला, जिसने शहर में मार्च करते हुए समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों, मजदूरों, महिलाओं और छात्र-युवाओं की बड़ी भागीदारी से पूरा शहर लाल झंडों से पट गया। सभा में CPI-M और CPI के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और अंत में समाहरणालय को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने ऐलान किया कि अगर सरकार जल्द मांगें नहीं मानती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

सरकार पर बरसे वामपंथी नेता, बोले- बिहार में रोजगार और विकास ठप

सभा की अध्यक्षता CPI-M जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद और CPI जिला सचिव प्रभाकर सिंह ने की। CPI-M के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 17 सालों से बिहार के विकास में विफल रही है।

  • बेरोजगारी बेलगाम – उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, जिससे युवाओं का पलायन नासूर बन गया है। महागठबंधन सरकार के 17 महीने में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, लेकिन भाजपा-जेडीयू सरकार में पेपर लीक और घोटाले के सिवा कुछ नहीं हुआ।
  • महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर – सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में नाकाम रही है, और बिना रिश्वत कोई काम नहीं हो रहा।
  • कानून-व्यवस्था ध्वस्त – हाल ही में दो पुलिस अधिकारियों की मॉब लिंचिंग इसका उदाहरण है।
  • महिलाओं की सुरक्षा खतरे में – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

CPI नेता प्रभासंकर सिंह का आरोप – वादों से मुकर रही है सरकार 

CPI के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभासंकर सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार के वादे खोखले साबित हो रहे हैं –

  • 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा ठंडे बस्ते में
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा अधूरा, उल्टा स्मार्ट मीटर से फर्जी बिल वसूली
  • भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने का वादा पूरा नहीं हुआ
  • MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को कानूनी दर्जा देने की जरूरत

खगड़िया में मक्का और दूध उत्पादन के बावजूद कोई उद्योग नहीं

संजय कुमार ने कहा कि खगड़िया जिला देश में मक्का और दूध उत्पादन में अव्वल है, लेकिन सरकार यहां कोई उद्योग स्थापित नहीं कर रही। उन्होंने चौथम प्रखंड के रूपनी गांव में 75 दलित परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की घटना की निंदा की और कहा कि बेघर लोगों को वैकल्पिक आवास देना सरकार की जिम्मेदारी है।

 

पत्रकारों पर कार्रवाई की निंदा, मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान

प्रभासंकर सिंह ने पत्रकारों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं पर प्रशासन की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया और मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि CPI-M और CPI बेरोजगारी, मजदूरों, किसानों और गरीबों के हक के लिए निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी।

 

10,000 रुपए बेरोजगारी भत्ता और मनरेगा में 200 दिन काम की मांग

CPI जिला सचिव प्रभाकर सिंह ने कहा कि –

  • युवाओं को तुरंत 10,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए
  • मनरेगा में 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित हो ताकि पलायन रोका जा सके
  • स्कूली रसोइया, आशा-आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now