जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का सिद्धांत को लागू करने के दिशा में उठाया है ऐतिहासिक कदम : मनोहर कुमार यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैठक संपन्न : 3 मई को पटना के मिलर हाईस्कूल में “अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ” रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
केबीआई|खगड़िया
राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय कृष्णापुरी बलुआही में बुधवार को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, विधायक भारत भूषण मंडल, जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव उपस्थित रहे। बैठक में 3 मई को पटना स्थित मिलर हाईस्कूल में आयोजित होने वाली “अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ” रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी ने बताया कि रैली का उद्घाटन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली सामाजिक न्याय के आंदोलन को नया आयाम देने वाली होगी। बैठक में प्रदेश महासचिव शम्भू सहनी, नरेश सहनी, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, नगर सभापति रंजीता निषाद, जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, कैलाशचंद्र यादव, प्रमोद यादव, अबु मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, दीपक चंद्रवंशी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, बिनोद कुमार, रोहित कुमार, संजय यादव, सुनील चौरसिया, अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार, रणवीर कुमार सहित अनेक नेता उपस्थित थे। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि खगड़िया जिले से भारी संख्या में अतिपिछड़ा वर्ग के लोग पटना की रैली में भाग लेंगे और तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देंगे।
महापुरुषों के योगदान को किया गया स्मरण
अरविंद सहनी ने कहा कि महात्मा फुले, जुब्बा सहनी, रामफल मंडल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, धनिकलाल मंडल एवं अब्दुल कयूम अंसारी जैसे महापुरुषों के संघर्ष से अतिपिछड़ा समाज को पहचान मिली है। लालू प्रसाद यादव ने इस वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने शासनकाल में सबसे अधिक स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और विश्वविद्यालय खोले। उन्होंने डॉ. लोहिया और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए वंचित वर्गों को शिक्षा और अवसरों से जोड़ा। प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने चरवाहा विद्यालय की चर्चा करते हुए बताया कि लालू यादव ने गरीबों के बच्चों के लिए पढ़ाई की नई राह खोली। उन्होंने कहा कि मछली पालन, नौका चालन, कुम्हारी, बुनकरी जैसे पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।
महागठबंधन सरकार ने आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65 प्रतिशत की : मनोहर
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना करवा कर “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार ने आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65 प्रतिशत की, जिसमें अतिपिछड़ों को 25 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर 9वीं अनुसूची में इसे शामिल नहीं करने का आरोप लगाया, जिससे वंचित तबकों को नुकसान हो रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


