नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय लोक अदालत में 1310 वादों का निष्पादन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1310 वादों का निष्पादन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : खगड़िया व गोगरी अदालतों में 3.25 करोड़ रुपये का समझौता

केबीआई। खगड़िया 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को खगड़िया सिविल कोर्ट तथा अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया राजेश कुमार बच्चन, प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी, प्रभारी सचिव रीतु कुमारी एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह सिनियर डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार मिश्रा, न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित थे। सुलह योग्य वादों के निष्पादन हेतु कुल 14 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव द्वारा पीठों का निरीक्षण किया गया तथा पक्षकारों से संवाद कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराया गया। इस लोक अदालत में कुल 1310 वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें 548 न्यायालय में लंबित वाद, 740 बैंक ऋण वाद एवं 22 बीएसएनएल से संबंधित वाद शामिल थे। कुल 3,25,96,821 रुपये का समझौता पक्षकारों के बीच हुआ। वादकारियों की सहायता हेतु चार हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी, जो अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई। कार्यक्रम की सफलता के लिए डालसा की प्रभारी सचिव रीतु कुमारी ने सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंक प्रतिनिधियों, पीएलवी, अधिवक्ताओं, मीडिया कर्मियों एवं उपस्थित पक्षकारों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आशा जताई कि आगामी लोक अदालत में और अधिक वादों का निष्पादन किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now