नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत मानसी प्रखंड के महादलित टोलों में दो शिविर आयोजित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत मानसी प्रखंड के महादलित टोलों में दो शिविर आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : बलहा और सैदपुर पंचायतों में 53 प्रमाण पत्रों का वितरण, विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए गए आवेदन

केबीआई। मानसी 
डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मानसी प्रखंड के ग्राम पंचायत बलहा और सैदपुर के महादलित टोलों में दो विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। दोनों शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद गौतमी सिंघल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

53 आवेदनों के आधार पर प्रमाण पत्रों का वितरण
शिविर के दौरान प्राप्त कुल 53 विभिन्न प्रकार के आवेदनों के आलोक में संबंधित प्रमाण पत्रों का वितरण लाभुक परिवारों को किया गया। इसमें जाति प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि शामिल थे।

स्थानीय परिवारों ने रखीं अपनी समस्याएं
शिविर में उपस्थित परिवारों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई अन्य मुद्दों जैसे राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, पक्का मकान, शौचालय आदि से संबंधित आवेदन सौंपे। सभी आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।

शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर
प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मुख्य आधार है।

दोहराई गई सरकार की प्रतिबद्धता
राजीव कुमार ने बताया कि सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के परिवारों की समस्याओं के निराकरण हेतु कृतसंकल्पित है। सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस वर्ग के लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें।

डीटीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने मौके पर मौजूद सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
शिविर में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती, वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, ग्राम कचहरी सचिव, अमीन अजय कुमार, किसान सलाहकार, स्थानीय मेडिकल टीम समेत कई पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now