नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात, भूमि आवंटन की रखी मांग – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात, भूमि आवंटन की रखी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं पूर्व सैनिक संघ कार्यालय के लिए स्थाई भूमि आवंटन की मांग; कई वरिष्ठ पूर्व सैनिक रहे मौजूद

केबीआई। खगड़िया

पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर विभिन्न आवश्यकताओं के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिले में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा पूर्व सैनिक संघ कार्यालय के संचालन हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए। पूर्व सैनिकों का कहना है कि वर्तमान में पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिसे उपरोक्त कार्यों के लिए स्थाई रूप से आवंटित किया जा सकता है, ताकि पूर्व सैनिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह, सचिव नायब सूबेदार नरेश प्रसाद यादव, ऑनरेरी कैप्टन प्रदीप सिंह, ऑनरेरी कैप्टन राम सकल सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्रवीर ठाकुर, सूबेदार विपिन बिहारी, सूबेदार राजकुमार, ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, जगमोहन चौरसिया, अरुण कुमार यादव, सूबेदार राज किशोर साह, अमर सिंह, रणवीर कुमार तथा रामानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे। पूर्व सैनिकों ने डीएम से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें आवश्यक सेवाएं एक ही परिसर में सुचारु रूप से मिल सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now