विश्व पर्यावरण दिवस पर खगड़िया सिविल कोर्ट परिसर में हुआ वृक्षारोपण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में लगाए गए छायादार और फलदार वृक्ष, आमजन से की गई वृक्ष लगाने की अपील
केबीआई। खगड़िया
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया द्वारा सिविल कोर्ट, खगड़िया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के प्रभारी सचिव चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन द्वारा की गई। इन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिज्ञ संघ, लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता सहित जिला विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी शामिल हुए और पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिलेवासियों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति आगे आए और अपने घरों तथा आसपास वृक्ष लगाएं, साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


