उदय सर का अनूठा जन्मदिन: वृक्षारोपण कर बच्चों को दिया पर्यावरण का पाठ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : मैथ्स माइंड क्लासेस की पहल ने विश्व पर्यावरण दिवस को बनाया खास, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
केबीआई। खगड़िया
मैथ्स माइंड क्लासेस के लोकप्रिय शिक्षक उदय कुमार ने इस वर्ष अपने जन्मदिन को कुछ अलग और यादगार अंदाज में मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने पिता बटेश्वर कुमार एवं कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक जागरूक और प्रेरणादायक पहल बनी। इस मौके पर उदय कुमार ने न केवल स्वयं पौधे लगाए, बल्कि बच्चों को पर्यावरण के महत्व और वृक्षों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे पृथ्वी के लिए जीवनदायिनी हैं और इनकी सुरक्षा हमारी साझा ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, “यह सिर्फ मेरा जन्मदिन नहीं, बल्कि धरती मां का भी दिन है। यदि हम आज से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाएं, तो एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य संभव है।” इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
मैथ्स माइंड क्लासेस द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए सीखने का अवसर बना, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश लेकर आया। उदय सर की यह पहल निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों के भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए प्रेरित करेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


