खगड़िया के पूर्व सैनिकों ने मुंगेर में उठाई आवाज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मांग : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन खोलने की रखी मांग, ECHS पॉलीक्लिनिक शिफ्ट करने का भी प्रस्ताव
केबीआई। मुंगेर
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुंगेर में शनिवार को एक आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखा और समाधान की मांग की। कार्यक्रम के दौरान खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव ने दो प्रमुख मांगें रखीं—पहली, खगड़िया में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना और दूसरी, सीएसडी कैंटीन खोलने की आवश्यकता। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि ECHS पॉलीक्लिनिक को वर्तमान में खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाए, जिससे लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में मौजूद जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में खगड़िया से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया, जिनमें उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव नरेश प्रसाद यादव, प्रिंस कुमार, प्रदीप सिंह, राम सकल सिंह, अमरकांत वर्मा, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद प्रसाद चौरसिया, रघुनंदन कुमार, शंकर प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिंह, पवन कुमार शामिल थे। इस अवसर पर ECHS पॉलीक्लिनिक के पूर्व ऑफिसर्स इंचार्ज विंग कमांडर रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी संबंधित मुद्दों पर विचार साझा किया। पूर्व सैनिकों की इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और सभी को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर उचित कार्रवाई करेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


