खगड़िया पुलिस ने अपराधियों के बड़ी साजिश को किया नाकाम, हथियार बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई : चौथम थाना क्षेत्र के ग्राम अघरण से सेमी ऑटोमैटिक रायफल, देसी कट्टा, जिंदा गोली और खोखा बरामद
केबीआई। खगड़िया
जिले के चौथम थाना की पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम अघरण में छापेमारी कर अपराधियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया। दरअसल एसपी राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौथम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अघरण निवासी नरेश सिंह के पुत्र श्रवण सिंह और सुभाष सिंह व इसके पिता बाबा दीनामाई पूजा मेला में मारपीट और गोलीबारी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अघरण में छापेमारी की, जहां पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने श्रवण सिंह के बासा पर छापेमारी कर 3.15 बोर की सेमी ऑटोमैटिक रायफल, एक देसी कट्टा, दो बड़े हथियारों के बैरल, 10 जिंदा गोली और 10 खोखा बरामद किया है।। इस मामले में चौथम थाना में कांड संख्या–202/25, दिनांक–18.07.2025 को आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


