नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य — परबत्ता विधानसभा में मनोहर यादव ने चलाया जागरूकता अभियान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

हर मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य — परबत्ता विधानसभा में मनोहर यादव ने चलाया जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जागरूकता अभियान : राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव बोले — हर वास्तविक वोटर का नाम सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता, फार्म भरवाने में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

केबीआई। खगड़िया, 19 जुलाई 2025

परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जोरदार जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव नन्दू यादव, उमेश पंडित सहित कई वरिष्ठ नेता मदारपुर, धनखेता, गोगरी, मुश्कीपुर, शिशवा, बरैटा, पितोनझिया आदि गांवों में पहुंचे और घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया। मनोहर यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर हमलोग हर विधानसभा में पहुंच रहे हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि हर वास्तविक मतदाता का नाम सुरक्षित रहे और एक भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि राजद के बीएलए टू, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बीएलओ से समन्वय बनाकर हर मतदाता को फार्म भरवाने में मदद कर रहे हैं।

 

बीएलओ फार्म भरने में टालमटोल करते हैं या प्राप्ति रसीद नहीं देते तो तुरंत स्थानीय राजद बीएलए टू या कार्यकर्ता से करें संपर्क

राजद नेताओं ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर बीएलओ फार्म भरने में टालमटोल करते हैं या प्राप्ति रसीद नहीं देते तो तुरंत स्थानीय राजद बीएलए टू या कार्यकर्ता से संपर्क करें। फार्म भरवाने से लेकर दस्तावेज की कमी तक हर मदद की जिम्मेदारी राजद कार्यकर्ता उठा रहे हैं। प्रदेश महासचिव नन्दू यादव और उमेश पंडित ने कहा कि प्रवासी मजदूर, छात्र, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, एससी-एसटी और गरीब तबके के लोगों के नाम काटने की किसी भी साजिश को राजद कार्यकर्ता नाकाम कर देंगे। जरूरत पड़ने पर दस्तावेज की व्यवस्था कर बीएलओ से फार्म फिर से भरवाया जाएगा। इस अभियान में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान समेत कई नेता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हर मतदाता को सजग रहना होगा ताकि कोई फर्जी नाम न जुड़ सके और कोई वास्तविक मतदाता न छूटे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now