पूर्व मुखिया रामबालक प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शोक संवेदना: जदयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बबलू मंडल बोले — समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति
केबीआई। खगड़िया
सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज काशीमपुर के पूर्व मुखिया एवं जदयू के वरिष्ठ नेता रामबालक प्रसाद सिंह का शनिवार को पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र और जदयू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। बबलू मंडल ने इसे समाज और जदयू के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सिंह की सामाजिक सेवाएं और विकास कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, सुनील कुमार सिंह समेत कई नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


