नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “राम नाम से ही समाज में शांति और एकता कायम रहती है”- आयुष कुमार गोलू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

“राम नाम से ही समाज में शांति और एकता कायम रहती है”- आयुष कुमार गोलू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भक्ति : मानसी रैक प्वाइंट पर तीन दिवसीय रामधुनि यज्ञ शुरू, धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में फैली भक्ति और सद्भाव की ऊर्जा


अमन राजपूत। मानसी
मानसी प्रखंड अंतर्गत रैक प्वाइंट समीप तीन दिवसीय रामधुनि यज्ञ का भव्य आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत मानसी के चेयरमैन प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू ने दीप प्रज्वलित कर और मंत्रोच्चार के बीच किया। उद्घाटन के दौरान आयुष कुमार गोलू ने कहा कि “राम नाम का जाप समाज को जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी है। ऐसे आयोजन न केवल श्रद्धा और आस्था को प्रकट करते हैं, बल्कि समाज में भाईचारा, शांति और आपसी सद्भाव भी मजबूत करते हैं। हमारी संस्कृति की यही विशेषता है कि हर गांव-समाज में धर्म और परंपरा को साथ लेकर लोग एकजुट रहते हैं। हम सब मिलकर इस माहौल को हमेशा बनाए रखें।” उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मौके पर सोनू अग्रवाल, राजा यादव, बिभूती यादव, गौतम कुमार, हरेराम यादव, संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now