हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट : खगड़िया जिले के गोगरी के पौरा गांव की घटना, परिजनों में कोहराम
केबीआई। गोगरी, खगड़िया
खगड़िया जिले के गोगरी अंचल क्षेत्र के पौरा थाना क्षेत्र के पौरा गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पौरा निवासी सियाराम यादव के तीस वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिंह ने बताया कि अजीत कुमार खेत में पानी भरे खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट का पोल सहित बिजली तार गिर पड़ा। करंट लगते ही अजीत खेत में ही झुलस गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे अन्य किसान करंट का अहसास होते ही भाग निकले, पर तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की। वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता विपिन कुमार ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


