कोशी कॉलेज में सालों बाद स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति से छात्रों में खुशी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उल्लास : कोशी कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति के बाद छात्रावास निर्माण समेत समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
केबीआई। खगड़िया
कोशी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र राजद के द्वारा नए स्थाई प्राचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र और पुष्प गुच्छा भेंट कर प्राचार्य का अभिनंदन किया। छात्र राजद नेता रौशन कुमार राणा ने कहा कि कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की मांग कई वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। इससे कॉलेज में मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र राजद कोशी कॉलेज अध्यक्ष निखिल कुमार ने इसे छात्र हित में बड़ी जीत बताया। वहीं कोषाध्यक्ष राजा कुमार ने कहा कि प्राचार्य को अर्धनिर्मित छात्रावास की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर प्राचार्य ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छात्र राजद उपाध्यक्ष अभिजीत राज, गौरव कुमार और जितेंद्र कुमार ने कहा कि नए प्राचार्य के आने से कॉलेज के रुके हुए कार्य पूरे होंगे और छात्र हित में निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
परीक्षा फॉर्म से वंचित छात्रों को फिर मौका देने की मांग
मौके पर छात्र नेताओं ने स्नातक सत्र 2024-28 के सेकेंड सेमेस्टर और 2023-27 के फॉर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म से वंचित छात्रों को फिर मौका देने की भी मांग की। इस स्वागत कार्यक्रम में छात्र राजद नेता नीरज कुमार, सुभाष कुमार, श्रवण कुमार यादव, प्रिंस कुमार, सौम्यदीप कुमार, एकता कुमारी, काजल कुमारी समेत सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


