नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संघ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संघ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन: गौशाला रोड खगड़िया में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को किया गया नमन

केबीआई। खगड़िया

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व सैनिक संघ कार्यालय, गौशाला रोड खगड़िया में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित हुए और मोमबत्ती जलाकर वीर शहीदों को नमन किया। गौरतलब है कि वर्ष 1999 में लद्दाख के बटालिक सेक्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध लड़ा गया था। 3 मई 1999 को पाकिस्तान के 5000 से अधिक सैनिकों ने घुसपैठ कर ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इस युद्ध की समाप्ति 26 जुलाई 1999 को हुई थी। करीब 18,000 फीट की ऊंचाई और माइनस 10 डिग्री तापमान में लड़े गए इस युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उन शहीदों की स्मृति में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। पूर्व सैनिक संघ के नरेश प्रसाद यादव और सचिन ने बताया कि इस अवसर पर शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए सभी पूर्व सैनिकों ने एकत्र होकर उन्हें याद किया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जवाहर कुमार, निरंजन कुमार, योगेंद्र सिंह, संजय मालाकार, राम सकल सिंह, चंद्रवीर ठाकुर, अरविंद प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार, बिपिन बिहारी, हरीश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, जगमोहन चौरसिया, राजकिशोर शाह, पीके मेहता, आरपी यादव, रमेश ठाकुर, राजेश कुमार, दशरथ राय, राजकुमार चौरसिया, छोटन सिंह समेत कई पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की शौर्यगाथा को याद कर सभी ने उनके बलिदान को नमन किया और युवाओं से देश सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now