नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में खेल आधारभूत संरचना के लिए सांसद ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में खेल आधारभूत संरचना के लिए सांसद ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

●मल्टीपर्पस स्टेडियम से इनडोर स्पोर्ट्स तक खगड़िया के खिलाड़ियों को मिलेगा नया मुकाम- राजेश वर्मा

● खगड़िया में मल्टीपर्पस स्टेडियम और इनडोर स्पोर्ट्स की रखी मांग 

● “खिलाड़ियों में प्रतिभा है, पर सुविधा का अभाव”- राजेश वर्मा

केबीआई। खगड़िया, 29 जुलाई 2025
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और लोकसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं की भारी कमी एवं स्थानीय प्रतिभाओं की उपेक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। सांसद राजेश वर्मा ने मंत्री महोदय को बताया कि, खगड़िया भले ही पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता हो, लेकिन यहां के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, शतरंज और क्रिकेट जैसे खेलों में यहां के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्हें प्रशिक्षण व प्रतियोगिता के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण वे कहीं न कहीं पिछड़ जाते हैं। सांसद ने बताया कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में अब तक एक भी ऐसा आधुनिक खेल मैदान नहीं है, जहां खिलाड़ियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिल सके। इस कारण अनेक युवा अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत बेलदौर प्रखंड में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति का प्रस्ताव आया हुआ है, जिसकी स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध है, लेकिन यह पूरे जिले के लिए पर्याप्त नहीं है। सांसद ने मांगपत्र सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री से, खगड़िया जिला मुख्यालय, अलौली, परबत्ता, सिमरी बख्तियारपुर और हसनपुर में मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की मांग की। साथ ही उन्होंने जिले में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम की स्थापना की आवश्यकता पर भी बल दिया। सांसद ने कहा कि मेरे लोकसभा भ्रमण के दौरान गांव-गांव व पंचायतों में युवाओं ने बार-बार यह मांग की है कि उन्हें सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, फुटबॉल और हॉकी मैदान व आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाए, ताकि वे प्रोफेशनल स्तर पर खेलों में सफलता प्राप्त कर सकें। सांसद महोदय ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि खगड़िया में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का निर्माण शीघ्र किया जाए, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच मिल सके और वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन कर सकें। मंत्री मांडविया ने सांसद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वस्त किया कि —
आपकी मांगे न्यायसंगत हैं। इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी। आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू करने हेतु संबंधित विभागों से प्रस्ताव जल्द मंगवाकर उसे स्वीकृति दी जाएगी।” सांसद के इस प्रयास से जिले के खिलाड़ियों में एक नई उम्मीद जगी है। अंत में सांसद महोदय ने केंद्रीय मंत्री मांडविया का हृदय से आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि जल्द ही खगड़िया को भी एक सशक्त खेल ढांचा मिलेगा जिससे यहां के खिलाड़ियों के सपना साकार होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now