नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानव दुर्व्यापार रोकने को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानव दुर्व्यापार रोकने को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : खगड़िया सिविल कोर्ट परिसर में जागरूकता सह संवेदीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, आमजन से की गई सहयोग की अपील

केबीआई। खगड़िया, 30 जुलाई 2025
विश्व मानव दुर्व्यापार रोधी दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया एवं गैर सरकारी संगठन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में किया गया। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन ने की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, पैनल अधिवक्ता, विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, पीएलवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मानव दुर्व्यापार एक जघन्य अपराध है- राजेश कुमार बच्चन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राजेश कुमार बच्चन। ने संबोधन में कहा कि मानव दुर्व्यापार एक जघन्य अपराध है, जिसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को सजग रहना जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ऐसे पीड़ितों को हर प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को ऐसी घटना की जानकारी मिलती है तो तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचित करें, ताकि पीड़ितों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा सके। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भी मानव दुर्व्यापार विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के प्रतिनिधियों और विधिक सहायता बचाव अधिवक्ताओं ने भी मानव तस्करी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया और उपस्थित लोगों को सजग रहने का संदेश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now