नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया रेल लाइन दोहरीकरण कार्य जल्द होगा शुरू : दिनेशचंद्र यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया रेल लाइन दोहरीकरण कार्य जल्द होगा शुरू : दिनेशचंद्र यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : मधेपुरा सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज, रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

केबीआई। खगड़िया/मधेपुरा, 30 जुलाई 2025
कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने मानसी से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को लेकर लोकसभा में आवाज उठाई। सांसद ने सदन में कहा कि देशभर में बड़े पैमाने पर रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो रहा है लेकिन कोसी क्षेत्र अभी तक इस सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मधेपुरा समेत बगल के सुपौल और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रेल से आवाजाही करते हैं। यहां सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को कई स्टेशनों पर घंटों रुकना पड़ता है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। सांसद दिनेशचंद्र यादव ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मानसी से सहरसा, सहरसा से सुपौल और पूर्णिया तक रेल लाइन का दोहरीकरण कराया जाए। इससे कोसी क्षेत्र के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी और ट्रेनों की आवाजाही भी सुगम होगी। लोकसभा में मुद्दा उठाने के बाद सांसद ने रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर इस कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की। रेल मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि मानसी से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया रेल खंड का दोहरीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सांसद की इस पहल से कोसी क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि रेल लाइन दोहरीकरण से ट्रेन संचालन में देरी खत्म होगी और यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोसी क्षेत्र के लोगों ने सांसद दिनेशचंद्र यादव के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह परियोजना जल्द पूरी होती है तो आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now