ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन गड्ढे में गिरे; गाय ने तोड़ा खूंटा, बाल-बाल बची
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट : खगड़िया के पसराहा में एनएच-31 पर हादसा, चार लोग सुरक्षित; पुलिस ने शुरू की जांच
केबीआई। खगड़िया/पसराहा
मंगलवार को पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित इंडियन ऑयल पंप के पास एक ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। गनीमत रही कि कार सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। ट्रक चालक विकास कुमार के मुताबिक, कार साइड से ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी गाड़ी से टकरा गई। वहीं, कार चालक सुजीत कुमार ने बताया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय निवासी ज्ञानगंगा कुमार ने पसराहा थाना को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान पास में बंधी एक गाय डर के मारे खूंटा तोड़कर भाग गई, जिससे वह ट्रक के नीचे आने से बच गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


