बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद राजेश वर्मा, लिया जमीनी हालात का जायजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जायजा : मानसी, गोगरी और परबत्ता प्रखंड में किया व्यापक दौरा, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
केबीआई। खगड़िया
लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का गुरुवार को युवा सांसद राजेश वर्मा ने नाव और सड़कों से व्यापक दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मानसी, गोगरी और परबत्ता प्रखंड के दर्जनों गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत मानसी नगर पंचायत के जालिमबाबू टोला और मटिहानी से हुई। यहां सांसद ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सुधार के आदेश दिए।

नाव से किया गोगरी क्षेत्र का भ्रमण
इसके बाद सांसद गोगरी प्रखंड के बन्नी हॉल्ट पहुँचे और विस्थापित लोगों की स्थिति जानी। बड़ी बोरना और छोटी बोरना गांवों का नाव से निरीक्षण कर उन्होंने बाढ़ की भयावहता को नजदीक से देखा। साथ ही राहत और बचाव कार्य को और तेज़ करने का निर्देश दिया।
परबत्ता के कई गांवों में सुनी समस्याएं
सांसद वर्मा ने गोगरी नगर परिषद के शारदा नगर तथा परबत्ता प्रखंड के कबेला खुर्द, डुमरिया, माधवपुर, मुरादपुर, लगार, भरतखंड, बुद्ध नगर, खजरैठा, सलारपुर समेत कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया।
बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता: सांसद
सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां भी कमी पाई जा रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर राहत व बचाव कार्य को और तेज़ करेंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
दौरे के दौरान सांसद के साथ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा की लक्ष्मी देवी, रिंकू कुमार, लोजपा (रामविलास) के रामविलास पासवान, बुद्धन पासवान, रामबबलक पासवान, शम्मी पासवान, रणधीर पासवान, रामप्रीत कुमार, रामरतन पासवान, अभिषेक मनोज, चंदन सिंह, मोहन सिंह, अमल किशोर यादव, बमबम झा, संजीव यादव, निशांत प्रताप, रितेश रंजन, छोटू पोद्दार, जफर मुन्ना, कुणाल कुमार, दुलारचंद पासवान और नीतीश सिंह निराला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


