नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झंडोत्सव : मानसी में शहीद धन्ना-माधव के स्मारक पर मो. नाजुद्दीन ने फहराया तिरंगा झंडा

केबीआई। खगड़िया 

आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुके भारत में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पूरे देशभर की तरह शहीद धन्ना-माधव स्मारक स्थल पर भी पूरे श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई गई। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत शहीद धन्ना और शहीद माधव की स्मृति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी तिरंगा झंडा मोहम्मद नाजुद्दीन के करकमलों द्वारा फहराया गया। सर्वप्रथम शहीद स्मारक स्थल पर मौन श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके पश्चात मोहम्मद नाजुद्दीन ने गर्वपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा हवा में लहराया तो समस्त उपस्थित लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना को सजीव कर दिया। वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” और “शहीद धन्ना-माधव अमर रहे” के जयघोषों से गूंज उठा ध्वजारोहण के उपरांत शहीद धन्ना-माधव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित नागरिकों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष को नमन किया। मोहम्मद नाजुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। इस धरती के वीर सपूत धन्ना और माधव जैसे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं, तो वह इन्हीं बलिदानों की वजह से संभव हो पाया है। हमें चाहिए कि हम न केवल उन्हें याद करें, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें और देश के विकास में अपना योगदान दें। वहीं नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, सचिव शंकर कुमार सिंह ने कहा कि शहीद धन्ना-माधव का यह बलिदान हमें हमेशा यह याद दिलाता रहेगा कि देश के लिए कुछ भी किया जा सकता है। हमें गर्व है कि हम उस धरती पर रहते हैं, जहां ऐसे वीरों ने जन्म लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा शक्ति के जिला महासचिव अजीत कुमार पप्पू, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, रुपेश रंजन ने एक स्वर में राष्ट्र की अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now