नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अलौली उत्तरी में भाजपा युवा मोर्चा की नई कमिटी की घोषणा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अलौली उत्तरी में भाजपा युवा मोर्चा की नई कमिटी की घोषणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने का किया गया आह्वान

केबीआई। अलौली

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उतरी मंडल प्रभारी लोकेश कुमार ने जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार अलौली उत्तरी मंडल कमिटी की घोषणा की। घोषणा के अनुसार मंगल साह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुलदीप, हलचल, सुभाष एवं नवीन को सौंपी गई है। सोनू महामंत्री बनाए गए हैं जबकि मंत्री पद पर नरेश केशरी, हरिओम कुमार, गीता देवी और राहुल कुमार की नियुक्ति हुई है। निरंजन कुमार कोषाध्यक्ष तथा रौशन कुमार सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। घोषणा उपरांत सहसी शक्ति केंद्र प्रमुख गौतम, भाजपा जिला मंत्री विजय यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता सह खगड़िया विधानसभा प्रभारी अंशु झा, अलौली उत्तरी महामंत्री श्रवण चौधरी, आदित्य, विकास, अभिषेक सहित प्रभारी लोकेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी। मौके पर लोकेश कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और आदर्शों के अनुरूप जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा, “हर कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ है और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है।”

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now