मानवता संरक्षण मंच ने शुरू किया “नेकी की राहत” अभियान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राहत : गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच बांटा गया सूखा राशन
केबीआई। खगड़िया
गंडक नदी की भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया ने रविवार को “नेकी की राहत” अभियान की शुरुआत की। मंच के कर्मवीर एवं दानवीर सदस्य प्रातः 7:30 बजे एकजुट होकर टीम के रूप में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन सामग्री लेकर पहुंचे। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल केवल राहत वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक कर्तव्य के निर्वहन का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और हाथ बांटने की अपील की। राहत वितरण कार्यक्रम में डॉ. अमित आनंद, आर.के. वर्मा, राजमणि श्रीवास्तव, नीतीश आजाद, सौरभ आनंद, विकास मेहता, संजीव प्रकाश, सोनू कुमार, योगेश कुमार सिंह समेत कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। मंच के सदस्यों ने कहा कि जरूरत बहुत बड़ी है और हर संभव सहयोग से ही पीड़ित परिवारों के चेहरों पर आशा की किरण जगाई जा सकती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


