नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वोटर अधिकार यात्रा बनी जनजागरण की लहर : त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

वोटर अधिकार यात्रा बनी जनजागरण की लहर : त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वोटर अधिकार यात्रा : खगड़िया से सैकड़ों समर्थकों के साथ नागेंद्र सिंह त्यागी नवगछिया रवाना

केबीआई। खगड़िया

युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के नेतृत्व में खगड़िया से सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने नवगछिया में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की। यह यात्रा सिर्फ एक मार्च नहीं बल्कि लोकतंत्र को पुनः जीवंत करने का एक जनआंदोलन बनती जा रही है। इस मौके पर पप्पू यादव के समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर लोकतांत्रिक जागरूकता की मिसाल पेश की। नागेंद्र सिंह त्यागी ने अपने भाषण में कहा कि जब तक हर नागरिक अपने वोट के अधिकार और ताकत को नहीं पहचानता, तब तक सच्चा लोकतंत्र अधूरा है। यह यात्रा लोगों को सिर्फ मतदान का महत्व बताने नहीं बल्कि तानाशाही और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने निकली है। कार्यक्रम के दौरान त्यागी ने बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर है, युवा हताश हैं, लेकिन सरकार के पास जुमलों और विज्ञापनों के अलावा कोई ठोस नीति नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सिर्फ एक छलावा बनकर रह गया। महंगाई, निजीकरण और संविधान की उपेक्षा ने आम जनता की ज़िंदगी को कठिन बना दिया है। एक ओर जहां उद्योगपतियों के करोड़ों के कर्ज माफ होते हैं, वहीं गरीबों के लिए राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य की योजनाओं में कटौती हो रही है। श्री त्यागी ने कहा बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद लोकतंत्र को कमजोर किया है, संवैधानिक संस्थाएं दबाव में हैं और आम जनता की आवाज़ को कुचला जा रहा है। ऐसे में यह यात्रा सिर्फ मतदाता जागरूकता नहीं बल्कि लोकतंत्र की पुनः स्थापना का भी प्रयास है। यह यात्रा सिर्फ चुनावी आंदोलन नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसके मताधिकार के प्रति जागरूक करना। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना।गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को चुनाव में स्वतंत्र और जागरूक निर्णय लेने के लिए संगठित करना। इस अवसर पर रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, मुखिया शशिभूषण कुमार सिंह, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, अभय कुमार गुड्डू, आशुतोष यादव, अधिवक्ता शशि कुमार, अजीत कुमार पप्पू, कविरंजन यादव, जवाहर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now