नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वैश्य पोद्दार महासभा की बैठक में लोजपा (रा०) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार का सम्मान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

वैश्य पोद्दार महासभा की बैठक में लोजपा (रा०) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : अमित पोद्दार बोले – राजेश वर्मा के साथ तन-मन-धन से रहेंगे, 14 सितंबर को होगा जिला सम्मेलन

केबीआई। खगड़िया

वैश्य पोद्दार महासभा खगड़िया की जिला कमेटी की बैठक एवं लोजपा (रामविलास) के नवचयनित जिलाध्यक्ष मनीष कुमार का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार पोद्दार ने की जबकि मंच संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य विनीत विक्रम ने किया। अध्यक्ष अमित पोद्दार ने कहा कि “लोजपा (रा०) ने हमारे छोटे भाई मनीष को जिलाध्यक्ष बनाने का कार्य किया है, जिससे पूरे वैश्य पोद्दार समाज में हर्ष का माहौल है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से हमने राजेश वर्मा का सहयोग किया, उसी तरह आगे भी तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहेंगे।” उन्होंने बताया कि आगामी 14 सितंबर को जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिला महासचिव विमल पोद्दार ने कहा कि “जो पार्टी पोद्दार समाज को टिकट देगी, हम उसी का समर्थन करेंगे।” नवचयनित जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने सम्मान पाकर कहा कि वह अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “मैं हर समय समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद करने के लिए तत्पर रहूंगा।” समारोह में विमल पोद्दार, विनीत विक्रम, रामानुज कुमार, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू पोद्दार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष कुमार को चादर, माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र पोद्दार, सुरेन्द्र पोद्दार, निर्मल देव, संतोष पोद्दार, विकास पोद्दार, अनिल गांधी, निखिल देव, पांडव पोद्दार, जितेंद्र पोद्दार समेत बड़ी संख्या में पोद्दार समाज के लोग मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now