नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठ घाट पर संकट: जलस्तर अब भी ऊंचा, मानसी मटिहानी घाट पर मनाना मुश्किल — अमृत राज – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

छठ घाट पर संकट: जलस्तर अब भी ऊंचा, मानसी मटिहानी घाट पर मनाना मुश्किल — अमृत राज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : वार्ड पार्षदों ने किया मुख्य घाटों का लिया जायजा, कहा – “सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर जल्द निर्णय जरूरी”

केबीआई। खगड़िया (मानसी)
छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, लेकिन मानसी क्षेत्र के कई पारंपरिक घाटों की स्थिति अब भी संतोषजनक नहीं है। शुक्रवार को मानसी नगर पंचायत के सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड संख्या-7 के पार्षद अमृत राज ने वार्ड पार्षद रवि कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मानसी मटिहानी मुख्य घाट का जायजा लिया। अमृत ने बताया कि अभी भी मटिहानी घाट का जलस्तर काफी ऊंचा है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाट जाने वाले मार्ग पर पानी फैला हुआ है, जिससे होकर गुजरना अत्यंत जोखिमपूर्ण है। लगता नहीं हैं कि इस बार इन घाटों पर छठ पर्व मनाया जा सकेगा। वार्ड पार्षदों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को सुरक्षित एवं वैकल्पिक घाटों की पहचान शीघ्र करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि घाटों की सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। वार्ड पार्षद अमृत राज ने कहा, “छठ महापर्व आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि इस बार भी छठ भैया की कृपा सब पर बनी रहे, लेकिन तैयारी और सतर्कता दोनों जरूरी हैं।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now