नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ह्यूमैनिटी की 7वीं वर्षगांठ पर मेगा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

ह्यूमैनिटी की 7वीं वर्षगांठ पर मेगा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : 75 यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 172 यूनिट रक्त संग्रह, 172 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

केबीआई। खगड़िया

ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर खगड़िया स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 172 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उल्लेखनीय है कि जहां शिविर का लक्ष्य 75 यूनिट रक्त संग्रह का था, वहीं रक्तदाताओं के उत्साह से 172 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, सदर विधायक बबलू मंडल, आईडीए बिहार के सचिव मानवेन्द्र कुमार, आईएमए खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर कुमार, सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार, आईडीए खगड़िया के अध्यक्ष डॉ. प्रभांशु कुमार, सचिव डॉ. देवव्रत कुमार, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. नरेंद्र नाहर एवं डॉ. राकेश रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक बबलू मंडल ने स्वयं रक्तदान कर समाज को सेवा और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में 40 महिलाओं सहित कुल 172 लोगों ने रक्तदान किया। प्राप्त रक्त में से 45 यूनिट सदर अस्पताल, खगड़िया तथा 127 यूनिट निरामया ब्लड बैंक, पटना को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के संस्थापक मनीत सिंह मन्नू, अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर, सचिव नवीन गोयनका, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू व प्रणव प्रभात, कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार तथा सक्रिय सदस्य अमित बजाज, साकेत जालान, रोशन तुलस्यान, विनीत फोगला, रोहित चमरिया, राहुल सुल्तानिया, विशाल गोयल और विकास कुमार सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता एवं रक्तदाताओं की भारी भागीदारी को देखते हुए बिहार के 11 जिलों से आई विभिन्न संस्थाओं ने ह्यूमैनिटी के संस्थापक मनीत सिंह मन्नू को बधाई दी। ह्यूमैनिटी के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि ह्यूमैनिटी का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। वहीं सचिव नवीन गोयनका ने कहा कि आज का शिविर समाज की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक है। मुख्य अतिथि सांसद राजेश वर्मा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ह्यूमैनिटी जैसे संगठन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सदर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि रक्तदान कर जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आना चाहिए। शिविर में खगड़िया के कई चिकित्सकों, मारवाड़ी युवा मंच एवं मिड टाउन शाखा की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now