नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीट छात्रा के साथ रेप व हत्या के विरोध में आवाज उठाने पर सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

नीट छात्रा के साथ रेप व हत्या के विरोध में आवाज उठाने पर सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदर्शन : खगड़िया में सैकड़ों युवाओं का प्रदर्शन, सीएम नीतीश का फूंका पुतला

KBI, KHAGARIA 

पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई जघन्य बलात्कार एवं हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय अपराध के खिलाफ न्याय की मांग और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत पूर्णियां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को उक्त बातें युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने शहर के राजेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री के पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज उठाना अपराध नहीं बल्कि उसका संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है। इसके बावजूद बिहार सरकार के इशारे पर आधी रात में उन्हें गिरफ्तार किया जाना घोर निंदनीय है। दरअसल सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में खगड़िया जिले में युवा शक्ति के नेताओं सहित समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जे.एन.के.टी. इंटर विद्यालय के मैदान में सैकड़ों की संख्या में युवा, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक एकत्रित हुए। सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में सरकार के नीति को दमनकारी बताते हुए उसके खिलाफ आवाज बुलंद की और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। सभा के बाद युवा शक्ति खगड़िया के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस जे.एन.के.टी. इंटर विद्यालय के मैदान से शुरु होकर एम.जी. मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “नीट छात्रा को न्याय दो”, “पप्पू यादव को रिहा करो”, “लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा बिहार”, “अपराधियों को संरक्षण बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। राजेंद्र चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।

लोकसभा सदस्य की इस प्रकार की गिरफ्तारी संसदीय मर्यादा और जनादेश का सीधा अपमान : कृष्णानंद

सभा को संबोधित करते हुए रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि एक लोकसभा सदस्य को जिस प्रकार आधी रात में पुलिस बल के जरिए एक छोटे से मामले में गिरफ्तार किया गया, वह संसदीय मर्यादा और जनादेश का सीधा अपमान है। यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अगर एक सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। वहीं युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर नीट छात्रा जैसे जघन्य अपराध के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय न्याय की मांग करने वालों को दबाने में जुटी हुई है। यह स्थिति राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है। पप्पू यादव गरीबों और पीड़ितों की आवाज रहे हैं।

सच बोलने वाले जनप्रतिनिधि से सरकार को डर लगता है : मनोज चौधरी

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं बुद्धन यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव हमेशा से छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी यह साबित करती है कि सरकार को सच बोलने वाले जनप्रतिनिधि से डर लगता है। यह गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि जन आवाज़ के खिलाफ की गई कार्रवाई है। सभा के अंत में युवा शक्ति खगड़िया की ओर से नीरज यादव, मनीष सम्राट, रुपेश यादव, अमरेश कुमार, जवाहर यादव, कवि रंजन यादव, रमेश चौधरी, सुरेश यादव, चंद्रशेखर तांती, दिनकर विद्यार्थी, कामदेव सिंह, इंद्रदेव दास, पवन दास, पंकज दास, ब्रजेश शर्मा ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि अविलंब सांसद पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया और नीट छात्रा के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रुप दिया जाएगा। यह संघर्ष केवल एक सांसद की रिहाई का नहीं बल्कि न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है। जिसे किसी भी कीमत पर जारी रखा जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now