सोनमनकी स्कूल में जागरूकता की गूंज, बच्चों ने उठाया स्वच्छता का जिम्मा!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : एसबीआई के सौजन्य से निष्ठा द्वारा स्वास्थ्य पर संचालित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक शानदार पहल
KBI, KHAGARIA
सोनमनकी गांव के मिडिल स्कूल सोनमनकी में सोमवार को एसबीआई के सौजन्य से निष्ठा द्वारा स्वास्थ्य पर संचालित कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक शानदार और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। एसबीआई संजीवनी निष्ठा टीम द्वारा आयोजित विशेष अवेयरनेस कैंप में बच्चों को टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के उपाय बेहद सरल और प्रभावी तरीके से समझाए गए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जागरूकता की इस पहल ने उनके सोचने का नजरिया ही बदल दिया और वे स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग नजर आए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब सफाई अभियान शुरू हुआ तो स्कूल के हेडमास्टर कन्हैया लाल पंडित ने खुद झाड़ू उठाकर एक मिसाल पेश की। उनके इस कदम ने बच्चों में ऐसा जोश भरा कि पूरा स्कूल परिसर सफाई अभियान से स्वच्छ और सुंदर हो गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए न सिर्फ सफाई की, बल्कि हमेशा स्वच्छ रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस सफल आयोजन को कोऑर्डिनेटर सावन सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। जिसमें डॉ अफरोज आलम, फार्मासिस्ट शिवम सिंह, एएनएम नेहा गुप्ता और लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार ने मिलकर सहयोग कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
हेडमास्टर कन्हैया लाल पंडित ने इस पहल की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में बेहद जरूरी हैं। यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम माना जाएगा। उन्होंने कहा कि एसबीआई ना केवल समाज के लोगों को आर्थिक लेन-देन कर समाज को विकास करने में सहयोग देने का काम कर रहा है, बल्कि ग्रामीण लोगों को निःशुल्क गांव तक स्वास्थ्य सेवा देकर मानवता का मिशाल कायम कर अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


