राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के स्वागत में गौसेवा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता और नेतृत्व की ताकत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
खगड़िया में नारी शक्ति का भव्य संगम: सेवा, संगठन और समर्पण की अद्भुत मिसाल
केबीआई। खगड़िया
नारी शक्ति, संगठन और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए खगड़िया शाखा ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के आगमन पर एक भव्य एवं यादगार स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में महिलाओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय भागीदारी ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में गौसेवा से हुई, जहां शाखा की महिलाओं ने गायों के लिए छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था कर सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस भोग में घरों में तैयार किए गए विविध व्यंजन और सब्जियां, फल आदि शामिल थीं, जो उनकी श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। इसके पश्चात सभागार में पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सभी बहनों ने तिलक लगाकर एवं स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। शाखा अध्यक्ष डॉली खेरीया ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष और सचिव को चुनरी ओढ़ाकर व पर्यावरण को जीवंत रखने के प्लांटयुक्त गमला भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सचिव ने विभिन्न प्रकल्पों पर किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा भी साझा किया गया। मंच संचालन सरिता बजाज ने प्रभावी ढंग से किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी एवं राष्ट्रीय सचिव बबीता बगेरिया, प्रांतीय अध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रांतीय सचिव पूनम झुनझुनवाला ने अपने संबोधन में महिलाओं को संगठन की शक्ति और समाज में उनकी अहम भूमिका के प्रति प्रेरित किया। वहीं प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन ने उपस्थित सदस्यों को नई दिशा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान नाश्ते की व्यवस्था सोनू बजाज, डॉली खेरीया, रेखा बजाज, संगीता बाजोरिया और रेखा अग्रवाल द्वारा की गई, जबकि पदाधिकारियों के भोजन की व्यवस्था संगीता बाजोरिया के निवास पर की गई। इसमें रेखा बजाज, संगीता बाजोरिया एवं संगीता कोठारी का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन में समाज की अन्य संस्थाओं की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। अंत में सरिता बजाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के जिलाध्यक्ष डॉली खेरिया, सचिव कमला मोटानी, कोषाध्यक्ष राधा तुलस्यान सहित कई सदस्यों में रेखा बजाज, मीरा गोयनका, अनिता केरिया, अनिता तुलस्यान, अभिलाषा बजाज, बबीता सर्राफ, रिंकू खेरिया, सुनिता कोठारी, संगीता बाजोरिया, सरिता बजाज, सरला बजाज, सुधा तुलस्यान, ऊषा, डॉ अशोक, अर्चना अग्रवाल, बबली तुलस्यान, नीलम केडिया एवं सोनू बजाज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


