केक काटकर मनाया गया मातृ दिवस, मां के त्याग और समर्पण को किया गया नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन: एमएसआर सैनिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने मां के सम्मान में प्रस्तुत किए भावपूर्ण कार्यक्रम 
KBI, KHAGARIA
एमएसआर सैनिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में केक काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार एवं प्राचार्या रूपा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ दिवस मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने का दिन है। उन्होंने कहा कि,“मां वह शक्ति है जो हमें गिरने नहीं देती, वह विश्वास है जो हमें हारने नहीं देता और वह प्यार है जो कभी खत्म नहीं होता। हमें हमेशा अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह दिन मां के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके योगदान को सलाम करने का भावनात्मक अवसर है।
“जिंदगी की पहली शिक्षक मां होती है” — रूपा कुमारी
विद्यालय की प्राचार्या रूपा कुमारी ने कहा कि मातृ दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि “हर मां अपने बच्चों के प्रति जीवन भर समर्पित रहती है। मां के त्याग की गहराई को मापना संभव नहीं है। जिंदगी की पहली शिक्षक, पहली दोस्त और जीवन देने वाली भी मां ही होती है।” उनके संबोधन से पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायी बन गया।
खगड़िया स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं ने बांधा समां
विद्यालय की छात्राओं ने 45वें खगड़िया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झिझिया गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं की शानदार प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भावेश कुमार, अनिल कुमार, मोहन कुमार, देव कुमार, मुनि उज्जवल झा, शशि कुमार, इरफान खान एवं राजीव कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


