नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का उत्सव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का उत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : श्याम लाल चन्द्रशेखर नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस


केबीआई। खगड़िया

जिले के चर्चित श्याम लाल चन्द्रशेखर नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नर्सिंग सेवा के महत्व, मानवता के प्रति समर्पण तथा स्वास्थ्य सेवा में नर्सों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। पूरे कॉलेज परिसर में सेवा भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज की निदेशक डॉ. रीना कुमारी रूबी एवं सचिव भारती कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सेवा, अनुशासन, करुणा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. अमर सत्यम, संतोष कुमार, निहारिका, अर्चना, अभिलाषा, सोनी कुमारी एवं चाहत प्रिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने नर्सिंग पेशे को मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए कहा कि एक नर्स केवल मरीज का इलाज नहीं करती, बल्कि उसे मानसिक संबल और नई उम्मीद भी देती है। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायक भाषण एवं जागरूकता प्रस्तुतियों के माध्यम से आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समापन के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानवता की रक्षा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now