नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांसबिट्टी पहुंचे विधायक बबलू मंडल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बांसबिट्टी पहुंचे विधायक बबलू मंडल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : मालती धार पर पुल और कॉलेज की जमीन के पास से सड़क निर्माण का दिया भरोसा, रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की होगी पहल

KBI, KHAGARIA 

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक बबलू कुमार मंडल लगातार ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने उत्तरी माड़र पंचायत के बांसबिट्टी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने मालती धार पर पुल निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में खासकर बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी होती है। पुल बनने से बांसबिट्टी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसके अलावा कॉलेज की जमीन के पास से सड़क निर्माण कर उसे रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क बनने से कई गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मालती धार पर पुल निर्माण तथा कॉलेज की जमीन के समीप से सड़क बनाकर उसे रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर पहल करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। जनप्रतिनिधि होने के नाते वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं सरकार के स्तर पर आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी कि मालती धार पर पुल और प्रस्तावित सड़क निर्माण की दिशा में जल्द ठोस पहल होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now