बगैर लाइसेंस पटाखे बेचने और कार्यक्रम आयोजित करने पर होगी कार्रवाई, डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक : शुभम पांडे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शांति समिति की बैठक : दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा को लेकर मानसी थाना परिसर में समिति की बैठक आयोजित, थानाध्यक्ष ने मेला समिति के सदस्यों को दिया जरूरी निर्देश
केबीआई| खगड़िया
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दीपावली, काली पूजा एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को मानसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी मेला समिति के अध्यक्ष व सदस्य सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित लोगों को थानाध्यक्ष ने सरकार व प्रशासनिक स्तर से जारी गाइडलाइन से अवगत कराते हुए उनके दिशा-निर्देशों के अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मानसी थानाध्यक्ष ने लोगों को दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना, पूजा समिति के द्वारा कार्यकर्ताओं को मंदिर परिसर व मेला की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी के साथ लगाना अनिवार्य है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा में बगैर लाइसेंस के पटाखे बेचने, काली पूजा के अवसर पर बगैर लाइसेंस लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे व अश्लील गाने बजाने पर पूर्णतः रोक है। अगर डीजे बजता हुआ दिख गया तो डीजे जब्त करने के साथ साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मानसी थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


